एजेंसी न्यूज

कोविड-19 रोगियों को आईसीयू बिस्तर दिलाने के बहाने धोखाधड़ी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों को वेंटिलेटर वाले आईसीयू बिस्तर दिलाने के बहाने पैसे लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

कोविड-19 रोगियों को आईसीयू बिस्तर दिलाने के बहाने धोखाधड़ी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: PTI)

गाजियाबाद, 9 मई : दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों को वेंटिलेटर (Ventilator) वाले आईसीयू बिस्तर दिलाने के बहाने पैसे लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि जीटी रोड कोतवाली पुलिस और स्वाट कर्मियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा.

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मयंक (24) और प्रदीप (28) के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से 1.95 लाख रुपये बरामद किए हैं. पुलिस ने कहा कि मयंक ठगी गिरोह का सरगना था और उसने स्वीकार किया है कि वह अपने साथियों चिराग और अमित के साथ लोगों को ठगता था. उन्होंने कहा चिराग और अमित अस्पताल के डॉक्टर बनकर रोगियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछते थे. यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: यूपी में 26,847 नए मामले, 298 मौतें 34,731 मरीज डिस्चार्ज

पुलिस ने कहा कि एक और व्यक्ति गौतम वार्ष्णेय रोगी को भर्ती करने के लिए, अस्पतालों के नाम पर बनाए गए फर्जी खातों में अग्रिम भुगतान लेता था. उन्होंने कहा कि चिराग, अमित और वार्ष्णेय को 30 प्रतिशत कमीशन मिलता था. उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 01:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).