देश की खबरें | दो करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दो लोगों को दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दो लोगों को दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के निवासी संजय कुमार और मनोज चौधरी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गणेश उत्सव में 4 फुट से बड़ी प्रतिमा पर रोक, जारी हुआ गाइडलाइन.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) ओपी मिश्रा ने कहा,“राजेश कुमार गर्ग नाम के एक व्यक्ति को ग्रेटर नोएडा में आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे एयरविल इन्टेलिसिटी नामक एक परियोजना में पैसा लगाने के लिए कहा गया था, जिस में हर महीने दो करोड़ के निवेश पर तीन प्रतिशत का निश्चित लाभ दिया जाना था।

उन्होंने कहा कि मामला 2017 का है और इसके बाद से जांच चल रही थी।

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीएम गहलोत के आरोप को केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया मनगढ़ंत.

आरोपियों ने गर्ग को आश्वासन दिया था कि अगर वे एक साल के भीतर ब्याज के साथ पैसे वापस करने में विफल रहते हैं, तो एयरविल इंटेलिसिटी परियोजना से उन्हें दो आवासीय बंगले आवंटित किए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ना तो पैसा लौटाया और न ही कोई बंगला आवंटित किया और गर्ग को 2 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

पुलिस ने बताया कि कुमार और चौधरी रियल एस्टेट और भवन निर्माण व्यवसाय में से जुड़े हैं। उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू, दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस में छह अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

वर्तमान में आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\