एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देवरिया में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया में पिछले सप्ताह स्कूल से लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | देवरिया में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

देवरिया (उप्र), सात अक्टूबर देवरिया में पिछले सप्ताह स्कूल से लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गुप्त चना के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की थी। उन्होंने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा पाकर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास से दो देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तरकुलवा थाना अंतर्गत कंचनपुर से सिरसिया गोठा मार्ग के पास रविवार और सोमवार की रात हुई।

एएसपी ने बताया कि आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

तरकुलवा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली छात्राओं से बीते चार अक्टूबर को धीरज पटेल और रित्विक ने कथित रूप से छेड़खानी की थी। दोनों की उम्र अठारह से बीस वर्ष के आसपास है।

स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में तरकुलवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).