Morena Shocker: मुरैना में नाबालिग बच्चे के अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश पुलिस ने ग्वालियर के एक व्यवसायी के छह वर्षीय बेटे के अपहरण के आरोप में यहां दो व्यक्तियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुरैना, 16 फरवरी : मध्य प्रदेश पुलिस ने ग्वालियर के एक व्यवसायी के छह वर्षीय बेटे के अपहरण के आरोप में यहां दो व्यक्तियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में बच्चे की मां की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बच्चे का अपहरण कर लिया था. बच्चा अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रहा था तभी उसे अगवा किया गया था. घटना के 14 घंटे बाद बच्चा मुरैना जिले के एक गांव में सुरक्षित पाया गया. यह भी पढ़ें : Nagpur: नागपुर में विस्फोटक निर्माण इकाई में विस्फोट से दो लोगों की मौत
कोटवाल डैम के पास शनिवार रात आरोपी राहुल गुर्जर(28) औऱ बंटी गुर्जर (35) ने पुलिसकर्मियों को देखकर उन पर गोलीबारी की और भागने की कोशिश की. दोनों आरोपी मुरैना के रहने वाले हैं. मुरैना के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि आरोपियों के गोली चलाने के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे दोनों घायल हो गए .
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

