देश की खबरें | पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोकशी को दो आरोपी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले में पुलिस के साथ बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपी घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेरठ (उप्र), 10 दिसंबर मेरठ जिले में पुलिस के साथ बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपी घायल हो गए।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, किठौर थाना पुलिस को खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोतस्कर एक बछड़े को राधना के जंगल की तरफ ले जा रहे हैं। पुलिस जब राधना से इन्द्रपुरा रोड के किनारे पहुंची तो अभियुक्तों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

यह भी पढ़े | No Plan To Cancel NEET 2021: लाइव वेबिनार में बोले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल- नीट 2021 परीक्षा नहीं होंगी कैंसिल.

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में नौशाद (28) और भूरे घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मौके से एक नाबालिग किशोरी को महिला उपनिरीक्षक ने हिरासत में लिया और आरोपियों के अन्य साथी घटनास्थल के फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े | Jammu Kashmir: बडगाम में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी तारिक अहमद भट्ट गिरफ्तार.

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद हुआ है।

घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now