विदेश की खबरें | ट्विटर: 600 ट्वीट पढ़ने की दैनिक सीमा तय होने के बाद उपयोगकर्ताओं ने दिक्कत होने की शिकायत की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मस्क ने इस कदम को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से संभावित रूप से कीमती डेटा चोरी करने से रोकने की कवायद बताया।

शनिवार सुबह से ही इस कदम का असर दिखना शुरू हो गया जिससे एक वक्त में 7,500 से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया सेवा के इस्तेमाल को लेकर शिकायत की। इसे लेकर दुनिया के कई हिस्सों में ‘ट्विटरडाउन’ हैशटैग ट्रेंड करता रहा।

इससे एक दिन पहले ट्विटर ने ट्वीट पढ़ने और प्रोफाइल देखने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लॉगइन करने की अनिवार्यता लागू कर दी थी।

मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट करके नयी पाबंदियों को अस्थायी कदम बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे डेटा को चुराया जा रहा था जिससे सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा की गुणवत्ता में कमी आ रही थी।’’

उन्होंने शनिवार को ट्वीट करके घोषणा की कि असत्यापित खाते के उपयोगकर्ता अस्थायी रूप से हर दिन 600 पोस्ट ही पढ़ पाएंगे जबकि सत्यापित खाते के उपयोगकर्ता हर दिन 6,000 पोस्ट पढ़ पाएंगे।

गौरतलब है कि मस्क ने इस साल की शुरुआत में ट्विटर का राजस्व बढ़ाने के लिए सत्यापित खातों पर आठ अमेरिकी डॉलर प्रति महीने का शुल्क लगाया था और लागत में कटौती के लिए तीन चौथाई कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)