देश की खबरें | ट्विटर इंडिया ने ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष इमोजी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के 25 साल पूरे होने पर ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को विशेष इमोजी शुरू की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अक्टूबर हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के 25 साल पूरे होने पर ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को विशेष इमोजी शुरू की।

इस फिल्म के नाम को लघु रूप में और प्यार से ‘डीडीएलजे’ कहा जाता है। इसका निर्देशन दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया था और बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने शाहरुख खान को बॉलीवुड का ‘किंग ऑफ रोमांस’ बना दिया।

यह भी पढ़े | UP Assembly Bye-Poll 2020: यूपी उपचुनाव में सहानुभूति कार्ड का होगा लिटमस टेस्ट.

यह फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी और इसने शाहरुख खान और काजोल को रुपहले पर्दे की सबसे चहेती जोड़ी बना दिया था।

इस मौके पर शाहरुख खान और काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना नाम बदल कर फिल्म के किरदारों का नाम राज मल्होत्रा और सिमरन सिंह कर लिया।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi on Kamal Nath’s Item Remark: कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं इस प्रकार की की नहीं करता सराहना, यह दुर्भाग्यपूर्ण.

ट्विटर इंडिया की पार्टनरशिप मैनेजर शेरिल-एन कौटो ने कहा कि फिल्म को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर ने ‘डीडीएलजे’ इमोजी शुरू की है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “आज हम सभी कई प्रशंसकों के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक ‘डीडीएलजे’ की सफलता को मना रहे हैं और इसके लिए ट्विटर उपयोगकर्ता डीडीएलजे25इमोजी का उपयोग कर अपनी ट्विटर टाइमलाइन पर इस क्लासिक फिल्म के प्रति अपना प्यार दर्शा सकते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड