देश की खबरें | नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शासकीय अधिवक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बभनी थाने में मई 2022 को 17 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी।

शासकीय अधिवक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बभनी थाने में मई 2022 को 17 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को आरोपी संतोष कुमार खरवार (28) ने फोन पर जानकारी दी कि वह लड़की को भगा कर दिल्ली ले गया है, और उससे शादी करेगा।

पीड़ित के पिता ने इस बीच, पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को गांव में ला कर छोड़ दिया, इस पर उनकी बेटी ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

लड़की की सूचना के आधार पर बभनी थाने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत अदालत में आरोप पत्र दायर किया ।

अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अमित वीर सिंह ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुये 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी एवं डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

अदालत ने जुर्माने की धनराशि में से एक लाख बीस हज़ार रुपया पीड़िता को दिये जाने का आदेश दिया और जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त क़ैद भुगतनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी