जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर की बिक्री नवंबर में 31 प्रतिशत बढ़कर 3,64,231 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3,64,231 इकाई रही।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3,64,231 इकाई रही।

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में यह 2,77,123 वाहन बेचे थे।

टीवीएस मोटर कंपनी के बयान के अनुसार नवंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 3,52,103 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी माह में 2,63,642 इकाई थी। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर में 50 प्रतिशत बढ़कर 2,87,017 इकाई पर पहुंच गई, जो नवंबर 2022 में 1,91,730 इकाई थी।

मोटरसाइकिल की बिक्री 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,72,836 इकाई रही, जो नवंबर 2022 में 1,45,006 इकाई थी। स्कूटर की बिक्री सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 1,35,749 इकाई रही, जो पिछले साल समान अवधि में 83,679 इकाई थी।

टीवीएस मोटर के अनुसार नवंबर में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 13,481 इकाइयों की तुलना में घटकर 12,128 इकाई रह गई।

नवंबर में कुल निर्यात घटकर 75,203 इकाई रहा, जो पिछले साल इसी महीने 84,134 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी