जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर ने सुदर्शन वेणु को पदोन्नत कर प्रबंध निदेशक बनाया

नयी दिल्ली, पांच मई मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने तत्काल प्रभाव से सुदर्शन वेणु को पदोन्नत कर प्रबंध निदेशक बनाया है।

टीवीएस मोटर ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि 33 वर्षीय वेणु, दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी के भविष्य की रूपरेखा तैयार करते रहे हैं।

बयान के अनुसार वेणु ने एशिया, अफ्रीका और हाल ही में यूरोप सहित घरेलू और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन राल्फ डाइटर स्पेथ ने कहा कि वेणु में सहानुभूति के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च प्रदर्शन करने वाले समूह का नेतृत्व करने की क्षमता भी है।

प्रबंध निदेशक बनने से पहले वह कंपनी संयुक्त प्रबंध निदेशक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)