जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री अगस्त में 15 प्रतिशत बढ़कर 3,33,787 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर की कुल वाहन बिक्री अगस्त, 2022 में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,33,787 इकाइयों पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, एक सितंबर दोपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर की कुल वाहन बिक्री अगस्त, 2022 में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,33,787 इकाइयों पर पहुंच गई।

टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसने पिछले साल इसी महीने में 2,90,694 इकाइयों की बिक्री की थी।

पिछले महीने उसकी कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 3,15,539 इकाई हो गई।

अगस्त, 2021 में उसने 2,74,313 वाहन बेचे थे।

पिछले महीने में घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 2,39,325 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,79,999 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसके तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 11 प्रतिशत बढ़कर 18,248 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 16,381 इकाई थी।

हालांकि बीते महीने इसके वाहनों का कुल निर्यात घटकर 93,111 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 1,09,927 इकाई रहा था।

टीवीएस ने कहा कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक की बिक्री पिछले महीने उछलकर 4,418 इकाई हो गई। अगस्त, 2021 में यह आंकड़ा 649 इकाई रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\