ब्रुकफील्ड बिजनेस पार्टनर्स की अगुवाई में निजी इक्विटी निवेशक तरजीही इक्विटी के जरिये कंपनी में 2.65 अरब डॉलर का निवेश करेंगे। इसे नील्सन के सामान्य शेयरों की 45 प्रतिशत हिस्सेदारी में परिवर्तित किया जा सकेगा।
इक्विटी के रूप में होने वाले सौदै का मूल्य 10 अरब डॉलर से कुछ ही अधिक है। शेष कर्ज के रूप है, जो नील्सन के ऊपर है।
न्यूयॉर्क की कंपनी नील्सन होल्डिंग्स पीएलसी ने इससे पहले समूह की पूर्व में की गयी पेशकश को ठुकरा दिया था।
नील्सन टेलीविजन के दर्शकों की संख्या का आकलन करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसके आंकड़ों से विज्ञापन व्यय निर्धारित होता है। कंपनी की सालाना वैश्विक आय 3.5 अरब डॉलर है।
सौदा साल की दूसरी छमाही में पूरा होने की उम्मीद है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY