देश की खबरें | टीवी अभिनेत्री मोहेना कुमारी सिंह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टीवी धारावाहिक ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' के लिये चर्चित अभिनेत्री मोहेना कुमारी सिंह ने बुधवार को कहा कि वह और उनका परिवार कोरोना वायरस से एक महीने तक चली लड़ाई के बाद संक्रमण से मुक्त हो गया है।

ऋषिकेश, एक जुलाई टीवी धारावाहिक ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' के लिये चर्चित अभिनेत्री मोहेना कुमारी सिंह ने बुधवार को कहा कि वह और उनका परिवार कोरोना वायरस से एक महीने तक चली लड़ाई के बाद संक्रमण से मुक्त हो गया है।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयेश रावत के साथ पिछले साल शादी करने वाली मोहेना को 31 मई को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 77 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव, 1 की मौत, मरने वालों की संख्या 60 पहुंची.

सतपाल, उनकी पत्नी और 21 अन्य लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें परिवार के सदस्यों के अलावा कर्मचारी भी शामिल थे।

सिंह ने इंस्टाग्राम पर डॉक्टरों के साथ ली गई एक सेल्फी डाली और स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल- आदेश जारी.

मोहेना (31) ने लिखा, '' एक महीने के बाद आखिरकार हम कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। हम सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने इस वायरस के बारे में प्राप्त जानकारी के हिसाब से जितना अच्छा हो सकता था, हमारे लिये किया।''

''डांस इंडिया डांस'' की पूर्व प्रतियोगी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सा पेशेवरों द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा पर प्रकाश डालना जरूरी है।

भारत के मशहूर चिकित्सक तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में एक जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\