जरुरी जानकारी | तुर्किये की एयरलाइन के साथ साझेदारी से भारतीय यात्रियों को कई लाभः इंडिगो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 15 मई देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बृहस्पतिवार को कहा कि टर्किश एयरलाइंस के साथ उसकी साझेदारी से भारतीय यात्रियों और देश की अर्थव्यवस्था को कई लाभ मिलते हैं क्योंकि इससे कनेक्टिविटी बेहतर होती है और अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी अधिक किफायती हो जाती है।

इंडिगो की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान का समर्थन करने और आतंकी ठिकानों पर भारत के हालिया हमलों की तुर्किये द्वारा निंदा करने के बाद कुछ हलकों में तुर्किये के सामान और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है।

कुछ ऑनलाइन यात्रा सुविधा मंचों और संगठनों ने भी लोगों को तुर्की न जाने की सलाह जारी की है।

फिलहाल इंडिगो टर्किश एयरलाइंस से किराये पर लिए गए दो विमानों के साथ इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है। इसके अलावा यह यूरोप और अमेरिका में 40 से अधिक स्थानों पर कोडशेयर सीटें भी मुहैया कराती है।

कोडशेयर भागीदारी के तहत एयरलाइन अपने यात्रियों को अपनी साझेदार एयरलाइन पर बुक कर सकती है और टिकट एक ही रहता है।

इंडिगो के एक अधिकारी ने पीटीआई- से कहा कि भारत और तुर्किये के बीच जारी हवाई यातायात को द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते (एएसए) और भारत से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं के समग्र निर्माण के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\