विदेश की खबरें | ट्रम्प के बेटे का ट्विटर अकांउट अस्थायी रूप से स्थगित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संबंधित गैर प्रमाणित वीडियो सोमवार को साझा करने के बाद ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे के ट्वीट करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
शिकागो, 28 जुलाई कोरोना वायरस से संबंधित गैर प्रमाणित वीडियो सोमवार को साझा करने के बाद ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे के ट्वीट करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
ट्रम्प के बेटे द्वारा साझा किए गए वीडियों को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से हटाये जाने से पहले ही लाखों लोग इसे देख चुके थे।
यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.
वहीं, ट्विटर के इस कदम की रिपब्लकन पार्टी के कई सदस्यों ने आलोचना की है और इसे सोशल मीडिया पर सेंसरशिप करार दिया है।
उल्लेखनीय है कि इस वीडियो में ट्रम्प समर्थक डॉक्टर यह कहते सुने जा सकते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क की कोई जरूरत नहीं है और हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा का समर्थन करता हुए भी वह दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.
हालांकि, ट्रम्प जूनियर का प्रोफाइल अब भी दिख रहा है लेकिन वह स्वयं ट्वीट, रीट्वीट या दूसरे के पोस्ट को लाइक नहीं कर सकते हैं।
राष्ट्रपति ने इस बीच ट्र्रम्प जूनियर के वीडियो पोस्ट को ही रीट्वीट किया था, जिसे हटा दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)