विदेश की खबरें | ट्रंप का ध्यान अपने अहम की तुष्टि पर ही केन्द्रित रहा, महामारी को गंभीरता से नहीं लिया: ओबामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया कि उनका ध्यान अपने अहम की तुष्टि पर ही केन्द्रित रहा और उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के संकट को गंभीरता से नहीं लिया।

पिट्सबर्ग (अमेरिका), एक नवंबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया कि उनका ध्यान अपने अहम की तुष्टि पर ही केन्द्रित रहा और उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के संकट को गंभीरता से नहीं लिया।

ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के पक्ष में मिशिगन में शनिवार को चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि पिछले चार वर्ष में ट्रंप ने अपने सिवाए किसी और देशवासी की मदद में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में लगे विंग कमांडर अभिनंदन और पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला.

उन्होंने कहा,‘‘ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान अपने अहम की तुष्टि पर ही केन्द्रित हैं वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडेन का ध्यान शालीनता और सहानुभूति पर है।

देश के 44वें राष्ट्रपति रहे ओबामा ने ट्रंप की नीतियों को लेकर उनकी जम कर आलोचना की।

यह भी पढ़े | UK ‘Total Lockdown’ From Next Week?: ब्रिटेन में अगले हफ्ते से फिर लग सकता है लॉकडाउन, वैज्ञानिकों की चेतावनी क्रिसमस से पहले हर दिन कोरोना से हो सकती है 4 हजार मौतें.

ओबामा ने कहा,‘‘उन्होंने काम करने में या किसी की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, सिवाए अपने, या अपने दोस्तों के और राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी शो से ज्यादा कुछ नहीं माना ,जो उनकी ओर सबका ध्यान आकर्षित करे, जिसकी उन्हें भूख थी, लेकिन दुर्भाग्य से बाकी हम लोगों को परिणामों का सामना करना पड़ रहा है।’’

ओबामा के साथ मिशिगन में फ्लिंट और डेट्रायट की रैलियों में बाइडेन भी मौजूद थे।

ओबामा ने बाइडेन की तारीफ करते हुए कहा,‘‘बाइडेन मेरे भाई हैं, वह मेरे प्रिय हैं। वह शानदार राष्ट्रपति साबित होंगे और वह सभी के साथ शालीनता और आदर से पेश आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\