अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल समझौते के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सऊदी के क्राउन प्रिंस को कहा शुक्रिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन और सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सौद को तेल समझौता करने के लिए शुक्रिया अदा किया. ट्रंप ने समझौते का सराहना करते हुए इसे सभी के लिए बेहतरीन समझौता बताया.

अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: ANI)

वाशिंगटन, 13 अप्रैल:- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और सऊदी के क्राउन प्रिंस (युवराज) मोहम्मद बिन सलमान अल सौद (Mohammad Bin Salman Al Saud ) को तेल समझौता करने के लिए शुक्रिया अदा किया. वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने के लिए तेल उत्पादक देशों के साथ समझौता किया गया है. ट्रंप ने इन दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत की.

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ट्रंप  ने रूस और सऊदी अरब द्वारा वैश्विक ऊर्जा और वित्तीय बाजार में स्थिरता लाने के लिए तेल उत्पादन कम करने की उनकी प्रतिबद्धता का स्वागत किया. व्हाइट हाउस ने कहा कि फोन पर ट्रम्प ने उन्हें एक-दूसरे और तेल उत्पादक अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए शुक्रिया कहा. कच्चे तेल के शीर्ष उत्पादक देश कीमतों में तेजी लाने के लिये उत्पादन में कटौती करने पर सहमत हो हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को किया ‘HAPPY GOOD FRIDAY’ विश, जानें इसमें क्या है गलत और इस दिन क्या कहकर करते हैं ईसाई मित्रों को विश

कुवैत के तेल मंत्री खालिद अल-फदेल ने रविवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘हम उत्पादन में कटौती करने पर सहमति बनने की घोषणा करते हैं. ओपेक तथा अन्य उत्पादक देश एक मई से दैनिक उत्पादन में एक करोड़ बैरल की कटौती करेंगे.’’ उल्लेखनीय है कि रूस और सऊदी अरब के विवाद तथा कोरोना वायरस महामारी के कारण गिरी मांग से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें 30 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गयी हैं.

ट्रंप ने समझौते का सराहना करते हुए इसे सभी के लिए बेहतरीन समझौता बताया. ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ओपेक प्लस के साथ एक बड़ा समझौता हुआ. अमेरिका में ऊर्जा के क्षेत्र में इससे हजारों नौकरियां बचेंगी. मैं इसके लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान का शुक्रिया करना चाहता हूं.. ओवल कार्यालय से अभी उनसे फोन पर बात की. सभी के लिए यह एक बेहतरीन समझौता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड