विदेश की खबरें | ट्रंप ने स्मारकों के संरक्षण के लिए ‘सख्त’ शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शनकारियों ने ऐसे कई व्यक्तियों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर हमले किए हैं जिन्हें वे नस्लवाद का जिम्मेदार मानते हैं।
प्रदर्शनकारियों ने ऐसे कई व्यक्तियों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर हमले किए हैं जिन्हें वे नस्लवाद का जिम्मेदार मानते हैं।
ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में तब कार्रवाई का आश्वासन दिया था जब प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के सामने एक पार्क में एंड्र्यू जैकसन की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़े | चीन, दक्षिण कोरिया में फिर बढ़ रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण, ऑस्ट्रेलिया पर भी मंडरा रहा खतरा.
शुक्रवार के इस आदेश में किसी भी प्रकार की हिंसा और अवैध गतिविधि को भड़काने वाले व्यक्ति के खिलाफ अधिकतम सजा का प्रावधान किया गया है और स्मारकों को बचाने में विफल रहने वाली स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चेतावनी दी गई है।
ट्रंप ने ट्विटर पर शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने ‘सख्त’ आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले, राष्ट्रपति ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर लेफयेट पार्क में जैकसन की प्रतिमा को गिराने की कोशिश में शामिल प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का आह्वान किया था।
यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की रैली में शामिल हुआ पत्रकार पाया गया COVID-19 पॉजिटिव.
उन्होंने एफबीआई की ओर से जारी वांछित व्यक्तियों के एक पोस्टर को री-ट्वीट किया था जिसमें उन 15 प्रदर्शनकारियों की तस्वीर थी जो “संघीय संपत्ति के नुकसान” के आरोप में वांछित हैं।
गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की रात जैकसन की प्रतिमा को रस्सियों के जरिए गिराने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर लेफयेट पार्क को सील कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)