जरुरी जानकारी | ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ व्यापार समझौता अभी भी बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार है। उम्मीद है कि वह इस समझौते की शर्तों को निभायेंगे।’’

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार है। उम्मीद है कि वह इस समझौते की शर्तों को निभायेंगे।’’

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर चीन की कड़ी आलोचना करता रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप इस महामारी के फैलने के लिये चीन को दोषी ठहरा चुके हैं। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे सहयोग को लेकर संदेह बढ़ने लगा था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है तगड़ी सैलरी, फटाफट करें अप्लाई.

वहीं, व्हाइट हाउस में व्यापार और विनिर्माण नीति के निदेशक पीटर नावारो ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘‘यह समाप्त हो चुका है।’’ उनसे चीन के साथ हुये व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया था।

हालांकि, बाद में एसोसियेटिड प्रेस द्वारा पूछे जाने पर नावारो ने कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से हटकर लिया गया है, उनके कथन का व्यापार समझौते से कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

अमेरिका और चीन के बीच जनवरी में शुल्क को लेकर बढ़े तनाव के बीच व्यापार क्षेत्र में अंतरिम समझौता हुआ था। तब चीन ने अमेरिका के कई उत्पादों को खरीदने पर सहमति जताई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\