विदेश की खबरें | ट्रंप प्रचार अभियान के मिशिगन और जॉर्जिया में वाद खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की अदालतों ने चुनाव में कथित गड़बड़ी के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान की ओर से मिशिगन और जॉर्जिया में दर्ज कराए गए मुकदमों को खारिज कर दिया है।

वाशिंगटन, छह नवंबर अमेरिका की अदालतों ने चुनाव में कथित गड़बड़ी के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान की ओर से मिशिगन और जॉर्जिया में दर्ज कराए गए मुकदमों को खारिज कर दिया है।

ट्रंप प्रचार अभियान ने मिशिगन में अनुपस्थित मतपत्रों (जब कोई व्यक्तिगत रूप से मतदान केन्द्र में नहीं जा कर बल्कि अन्य किसी माध्यम से मतदान करता है) की गिनती रोकने का अनुरोध किया था, वहीं जॉर्जिया में प्रचार अभियान ने आरोप लगाया कि वहां अनुचित मतों की भी गणना की जा रही है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election Results 2020: डोनाल्ड ट्रंप बोले, वोटर फ्रॉड और स्टेट इलेक्शन फ्रॉड के लिए देंगे कानूनी चुनौती- हम जीतेंगे.

मिशिगन कोर्ट ऑफ क्लेम्स की न्यायाधीश सिंथिया स्टीफेन्स ने बृहस्पतिवार को यह कहते हुए वाद खारिज कर दिया कि मिशिगन के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट स्थानीय मतगणना प्रक्रिया में शामिल नहीं है। इस संबंध में औपचारिक आदेश शुक्रवार को जारी होगा।

अनेक मीडिया संस्थान राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन को मिशिगन राज्य से विजयी घोषित कर चुके हैं।

यह भी पढ़े | Saudi Arabia के सार्वजनिक निवेश कोष ने Reliance Retail में 9,555 करोड़ रुपये का निवेश किया.

जॉर्जिया में न्यायाधीश जेम्स एफ बास ने वाद को खरिज कर दिया।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं अनुरोध को अस्वीकार करता हूं और याचिका खारिज करता हूं ।’’

गौरतलब है कि ट्रंप प्रचार अभियान ने पेनसिल्वेनिया और नेवादा में भी वाद दायर किए हैं और विस्कोंसिन में मतों की गणना दोबारा कराने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\