विदेश की खबरें | ट्रंप कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए तैयार : व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

वाशिंगटन, 16 दिसंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

अमेरिका ने अग्रणी दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी सहयोगी कंपनी बायोएनटेक के टीका के आपात स्थिति में इस्तेमाल को अनुमति दे दी थी। सबसे पहले न्यूयॉर्क में एक नर्स को टीके की खुराक दी गयी।

यह भी पढ़े | Pashupatinath Temple Reopens: 9 महीने बाद खुले पशुपतिनाथ मंदिर के कपाट, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केलिग मैकएनैनी ने मंगलवार को कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने कहा है कि वह टीके की खुराक लेने के लिए तैयार हैं। निजी बातचीत में इस बारे में वह अपनी इच्छा जता चुके हैं और सार्वजनिक तौर पर भी यह बात जगजाहिर है। लेकिन अभी भी वह कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं।’’ उनसे यह पूछा गया था कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप लोगों को प्रेरित करने के लिए सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने का विचार कर रहे हैं।

मैकएनैनी ने कहा, ‘‘उनकी मेडिकल टीम जब इसकी इजाजत दे देगी तो वह जल्द से जल्द टीका ले लेंगे। लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने कहा, धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होने देंगे.

ट्रंप अक्टूबर में कोविड-19 से संक्रमित हुए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने की बात कह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड