विदेश की खबरें | ट्रम्प ने अफगानिस्तान से जल्द तमाम अमेरिकी सैनिकों की वापसी का वादा किया, तालिबान ने किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अगर अमेरिकी सैनिकों की वापसी होती है तो यह तय समय से महीनों पहले हो जाएगी। ट्रम्प के ट्वीट में अन्य आतंकवादी समूहों से लडने के तालिबान के वादे का जिक्र नहीं किया गया है जो अमेरिकी सैनिकों की वापसी की पूर्व शर्त थी।

अगर अमेरिकी सैनिकों की वापसी होती है तो यह तय समय से महीनों पहले हो जाएगी। ट्रम्प के ट्वीट में अन्य आतंकवादी समूहों से लडने के तालिबान के वादे का जिक्र नहीं किया गया है जो अमेरिकी सैनिकों की वापसी की पूर्व शर्त थी।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान से 19 साल के बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी के समझौते तक अमेरिका और तालिबान इस साल फरवरी में पहुंचे।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.

समझौते में कहा गया है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी 18 महीनों के भीतर होगी बशर्ते तालिबान अन्य आतंकवादी समूहों से लड़ने की प्रतिबद्धता का सम्मान करे। तालिबान से सबसे अधिक ध्यान देश में सक्रिय इस्लामिक स्टेट से लड़ने पर देने की अपेक्षा की जा रही है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि ट्रम्प का बयान स्वागत-योग्य है और वह मानता है कि अमेरिका और तालिबान के बीच हुए समझौते को लागू करने की दिशा में सकारात्मक कदम है।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.

उसने कहा कि तालिबान समझौते के बिंदुओं को लेकर प्रतिबद्ध है और उम्मीद करता हैं कि भविष्य में अमेरिका सहित सभी देशों से सकारात्मक और अच्छे संबंध होंगे।

ट्रम्प का चकित करने वाला ट्वीट बुधवार रात को ऐसे समय आया जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के वार्ताकारों ने कतर के दोहा में ऐतिहासिक शांति वार्ता की।

अफगानिस्तान में युद्ध के बाद की सूरत तय करने के लिए वार्ताकार दोहा में वार्ता कर रहे हैं लेकिन इससे पहले ही अमेरिका और नाटो ने वहां से अपने सैनिकों की संख्या कम करनी शुरू कर दी है। इस समय अफगानिस्तान में 8,600 अमेरिकी सैनिक हैं जबकि फरवरी में, जब समझौता हुआ था, 13 हजार अमेरिकी सैनिक वहां मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज