विदेश की खबरें | ट्रंप, उनके एमएजीए से जुड़े समर्थक लोकतंत्र के लिए खतरा : बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और उनके समर्थक अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, दो सितंबर मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और उनके समर्थक अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नवंबर में होने हैं।

बाइडन ने बृहस्पतिवार को फिलाडेल्फिया में अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज समानता और लोकतंत्र खतरे में है।’’

अपने पूर्ववर्ती का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘हमारे देश में आज बहुत कुछ ऐसा हा रहा है, जो सामान्य नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप और एमएजीए (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) अभियान से जुड़े रिपब्लिकन अतिवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं और वे हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एमएजीए से जुड़ी ताकतें देश को पीछे ले जाने पर उतारू हैं। उनकी मंशा अमेरिका को उस जगह पर पहुंचाना है, जहां चुनाव का अधिकार, गोपनीयता का अधिकार, गर्भपात का अधिकार, जिससे पसंद करते हैं उससे शादी करने का कोई अधिकार न हो। वे राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देते हैं।’’

अमेरिकी लोकतंत्र के उद्गम स्थल ‘इंडिपेंडेंस हॉल’ के सामने खड़े होकर बाइडन ने उनके ‘सोल ऑफ द नेशन’ भाषण को सुनने पहुंचे सैकड़ों लोगों से कहा कि समानता और लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं।

‘हाउन माइनॉरिटी’ के नेता केविन मैककार्थी ने एमएजीए की विचारधारा की निंदा करने के लिए बाइडन से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने अपने साथी अमेरिकियों को विभाजित करने और उन्हें नीचा दिखाने का विकल्प चुना है। क्यों? सिर्फ इसलिए कि वे उनकी नीतियों से सहमत नहीं हैं। यह नेतृत्व नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार