विदेश की खबरें | मस्क के सौदे के बाद भी ट्रंप का ट्विटर पर लौटने का कोई इरादा नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मस्क ने सोशल मीडिया मंच को करीब 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने का समझौता किया है।
मस्क ने सोशल मीडिया मंच को करीब 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने का समझौता किया है।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ से कहा कि वह अपने खुद के मंच ‘ट्रूथ सोशल’ पर ध्यान केंद्रित करेंगे जो पिछले साल शुरू होने के बाद से ही परेशानियों से घिरा हुआ है।
ट्रंप के हवाले से नेटवर्क ने कहा, “ मैं ट्विटर पर नहीं आ रहा हूं। मैं ट्रूथ सोशल पर ही रहूंगा।”
उन्होंने कहा कि एलन ने ट्विटर इसलिए खरीदा है ताकि वह इसमें सुधार कर सकें और वह एक अच्छे आदमी हैं, लेकिन ‘मैं ट्रूथ सोशल पर ही रहूंगा।”
छह जनवरी 2020 को अमेरिकी संसद पर भड़के दंगों के बाद ट्रंप को प्रमुख सोशल मीडिया मंच पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। ट्विटर ने कहा था कि हिंसा और बढ़ने का खतरा है।उस वक्त उनके सिर्फ ट्विटर पर ही 8.9 करोड़ फोलोअर थे।
सोमवार को ट्रंप ने मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने का स्वागत किया और फॉक्स न्यूज़ से कहा कि वह ट्विटर को उनके उत्पाद के प्रतिस्पर्धी के तौर पर नहीं देखते हैं।
उन्होंने कहा, “ ट्रूथ सोशल मेरी आवाज़ रहेगा।”
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

