विदेश की खबरें | अपना बचाव करने के लिए ट्रंप ने भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और दावा किया कि वह उन देशों में से एक है जो महामारी के कारण हुयी मौतों की वास्तविक संख्या का खुलासा नहीं करते हैं।

वाशिंगटन, 30 सितम्बर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और दावा किया कि वह उन देशों में से एक है जो महामारी के कारण हुयी मौतों की वास्तविक संख्या का खुलासा नहीं करते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच मंगलवार रात राष्ट्रपति चुनाव की पहली आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) हुयी। ट्रंप ने इसी बहस में यह टिप्पणी की। बाइडेन ने कोरोना वायरस संकट से निपटने को लेकर ट्रंप पर हमला बोला और कहा कि राष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी को लेकर अमेरिकियों से झूठ बोला। इस महामारी के कारण अमेरिका में 70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और दो लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Blast in Paris: पेरिस में हुआ बड़ा धमाका, पूरे शहर और आस-पास के उपनगरों में गूंजी धमाके की आवाज.

मौजूदा संकट से निपटने के अपने तरीके का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने कार्रवाई नहीं की होती तो कई लाख अमेरिकियों की जान जा सकती थी।

ट्रंप ने कहा, ‘‘जब आप संख्याओं के बारे में बात करते हैं, तो आप नहीं जानते कि चीन में कितने लोगों की मौत हुई। आपको नहीं मालूम कि रूस में कितने लोग मरे। आप नहीं जानते कि भारत में कितने लोगों की मृत्यु हुई। वे आपको वास्तविक संख्या नहीं बताते। बस आप इतना ही समझिए।’’

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: नेपाल ने अयोध्यापुरी धाम के लिए 40 एकड़ जमीन की आवंटित.

ट्रंप कोरोना वायरस को लेकर बार-बार चीन को दोषी ठहराते रहे हैं, जहां पिछले साल दिसंबर में कोविड-19 का मामला पहली बार सामने आया और बाद में दुनिया भर में फैल गया। इससे दस लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है और तीन करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं।

बाइडेन ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रपति के पास घातक बीमारी से लड़ने के लिए "कोई योजना नहीं है" और उन्होंने अमेरिकियों से झूठ बोला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान