अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok को लेकर ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच संभावित करार को दी मंजूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी ऐप टिकटॉक के अमेरिका में संचालन को लेकर ऑरेकल और वॉलमार्ट कंपनियों के बीच संभावित करार की घोषणा की है. अमेरिका ने सुरक्षा कारणों के चलते टिकटॉक को प्रतिबंधित कि ए जाने वाले ऐप की सूची में रख रखा है.
वाशिंगटन, 20 सितंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीनी ऐप टिकटॉक के अमेरिका में संचालन को लेकर ऑरेकल और वॉलमार्ट कंपनियों के बीच संभावित करार की घोषणा की है. अमेरिका ने सुरक्षा कारणों के चलते टिकटॉक को प्रतिबंधित कि ए जाने वाले ऐप की सूची में रख रखा है. इस करार में नयी अमेरिकी कंपनी बनाने और 25,000 नयी नौकरियां सृजित करने की बात कही गई है. इसके अलावा इसमें कहा गया है कि टिकटॉक (Tik Tok) अमेरिकी युवाओं की शिक्षा के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर का अनुदान भी देगा.
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस नए सौदे को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति ने शनिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ''टिकटॉक पर काम चल रहा है. हम ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच करार कराना चाहते हैं. सुरक्षा का 100 प्रतिशत ध्यान रखा जाएगा. वे अलग-अलग क्लाउड (डाटा) का इस्तेमाल करेंगे. इसे बेहद मजबूत सुरक्षा प्रदान की जाएगी.''
यह भी पढ़ें: TikTok-Oracle डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाई मुहर; 27 सितंबर तक टाला डाउनलोड पर बैन
पिछले महीने ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया था कि अगर चीनी ऐप टिक-टॉक और वी-चैट का मालिकाना अधिकार अमेरिका को नहीं दिया जाता, तो 15 सितंबर तक इन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
ट्रंप ने शनिवार को कहा, ''वह (टिक-टॉक) अमेरिका में शिक्षा के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर का अनुदान देगा. हम अमेरिकी युवाओं की शिक्षा के लिए एक विशाल कोष बनाने जा रहे है, जो बहुत अच्छा कदम साबित होगा.'' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''हम देखेंगे कि करार होता है या नहीं. लेकिन, मुझे लगता है कि यह करार अमेरिका के लिए फायदेमंद साबित होगा. इससे कम से कम 25,000 लोगों को नौकरी मिलेगी.''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

