ट्रंप ने पिछले महीने इस आपराधिक मामले में खुद को बेकसूर बताया था।
सुनवाई करीब 15 मिनट चली।
मंगलवार की सुनवाई में मैनहट्टन के न्यायाधीश जुआन मर्चन ने अभियोजकों द्वारा बदले गए कुछ सबूतों को ट्रंप द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रसारित करने से रोकने संबंधी एक आदेश की समीक्षा की।
ट्रंप को पिछले महीने अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई थी।
इसके बजाय रिपब्लिकन पार्टी के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश हुए, जिसमें उसका चेहरा कोर्ट रूम टीवी मॉनिटर पर नजर आ रहा था।
सुनवाई के दौरान अधिकतर समय ट्रंप के वीडियो फीड को ‘म्यूट’ (आवाज रहित) कर दिया गया था, जिससे वह अपने वकील टॉड ब्लैंच के साथ स्वतंत्र रूप से परामर्श कर पाएं।
ट्रंप ने अपनी कंपनी द्वारा अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन को किए गए भुगतानों से संबंधित बिजनेस रिकॉर्ड को गलत ठहराने संबंधी मामले में चार अप्रैल को खुद को बेकसूर बताया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY