विदेश की खबरें | ट्रम्प प्रशासन ने सीसीपी का सामना करने के लिए ‘युद्ध संबंधी योजना’ बनाई है: स्टीव बैनन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार स्टीव बैनन ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) का ‘‘सामना’’ करने और फिर उसे ‘‘मात देने’’ के लिए ‘‘युद्ध संबंधी योजना’’ तैयार की है।

वाशिंगटन, 21 जुलाई व्हाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार स्टीव बैनन ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) का ‘‘सामना’’ करने और फिर उसे ‘‘मात देने’’ के लिए ‘‘युद्ध संबंधी योजना’’ तैयार की है।

बैनन ने सोमवार को कहा कि इस योजना में ‘‘चीन के कब्जे वाले तिब्बत’’ की सीमाओं पर भारत में सहयोगियों को समर्थन देना भी शामिल है।

यह भी पढ़े | नेपाल में प्रांतीय असेंबली और मंत्रालय के सामने संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल टीम मौके पर मौजूद.

उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘आप चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के छल को उजागर करने के लिए पहले सामना करने और फिर उसे मात देने के लिए तैयार की गई युद्ध संबंधी समेकित योजना को देख रहे हैं।’’

बैनन ने कहा कि राष्ट्रपति की ‘‘अपनी तरह की युद्ध परिषद’’ ने सीपीपी से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एफबीआई प्रमुख, विदेश मंत्री और अटॉर्नी जनरल की टीम बनाई है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के कराची में एक दूसरा डॉन सुर्खियों में, दाऊद इब्राहिम बैकसीट पर.

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रॉयन, एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे और अटॉर्नी जनरल विलियम बार्र ने पिछले तीन सप्ताह में चीन के खिलाफ तीन बड़े भाषण दिए हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इस सप्ताह चीन के खिलाफ भाषण देने वाले हैं।

बैनन ने कहा, ‘‘इन चारों लोगों ने तकनीकी एवं सूचना क्षेत्र में युद्ध और आर्थिक युद्ध के लिए सीसीपी का सामना करने के लिए युद्ध संबंधी एक समेकित एवं सुसंगत योजना बनाई और फिर हमारे सहयोगियों के साथ दक्षिण चीन सागर को खोलना शुरू किया और चीन के कब्जे वाले तिब्बत की सीमा पर भारत में हमारे सहयोगियों को सहयोग देना आरंभ किया।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीसीपी के खिलाफ एक ‘‘सुसंगत योजना’’ बनाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\