देश की खबरें | जलपाईगुड़ी में चाय की दुकान पर पलटा ट्रक, एक शव बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जलपाईगुड़ी, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मोयनागुड़ी इलाके में शुक्रवार को सुबह आठ बजे के आसपास एक चाय की दुकान पर पत्थरों से लदा ट्रक पलट गया जिससे चाय की दुकान पर जमा लोगों के दबे होने की आशंका है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Adesh Gupta Attacks on Delhi Govt: आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, कहा-कोरोना से लड़ने के लिए कुछ नहीं किया लेकिन पूरी दिल्ली को जरूर खोल दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक एक शव बरामद किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि ट्रक पलटने के इस हादसे में कम से कम पांच-सात लोगों के दबे होने की आशंका है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: 9 सीटों पर हार के कारण को तलाशने में जुटी बीजेपी.

फिलहाल दमकल अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की टीम द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोग इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)