Nashik Road Accident: नासिक में राजमार्ग पर ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी, 1 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के घाट खंड पर एक ट्रक के वाहनों को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
नासिक, 22 फरवरी : महाराष्ट्र के नासिक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के घाट खंड पर एक ट्रक के वाहनों को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना चांदवड के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर राहुड घाट पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई.
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की ओर जा रहे एक ट्रक के ब्रेक ढलान पर खराब हो गए और वह कारों व ट्रकों सहित सात से आठ वाहनों से टकरा गया. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक कार में सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पुणे में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक आज, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
उन्होंने बताया कि घायलों को चांदवड उपजिला अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था और सुबह तक स्थिति सामान्य हो गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

