देश की खबरें | दिल्ली में एक पुलिसकर्मी को कुचलकर मार डालने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी इलाके में ड्यूटी के दौरान यातायात विभाग के एक सहायक पुलिस आयुक्त की कुचलकर हत्या करने के आरोप में एक मिनी ट्रक के 28 वर्षीय चालक को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अगस्त दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी इलाके में ड्यूटी के दौरान यातायात विभाग के एक सहायक पुलिस आयुक्त की कुचलकर हत्या करने के आरोप में एक मिनी ट्रक के 28 वर्षीय चालक को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महिपालपुर निवासी अमित पुलामी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, 6 महीने से चल रहा था इलाज : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 जुलाई की शाम, राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर रजोकरी फ्लाईओवर के पास एक दुर्घटना हुई, जिसमें एसीपी (यातायात) संकेत कुमार कौशिक (58) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कौशिक को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कौशिक के चालक का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने कहा कि एसीपी रजोकरी फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन से गुजर रहे थे, जब गुडग़ांव की तरफ से एक माल वाहक वाहन आया, उन्हें टक्कर मार दी और चला गया।

यह भी पढ़े | PM Modi address Grand Finale of Smart India Hackathon: स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिलाने को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी.

पुलिस ने मौके से बरामद लोहे के एक टुकड़े का विश्लेषण किया और पाया कि दुर्घटना में शामिल वाहन एक मिनी-ट्रक था।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि घटना शाम सात बज कर करीब 48 मिनट पर हुई थी और वाहन में भूरे रंग की बॉडी वाला एक सफेद केबिन था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा, ‘‘शुक्रवार को महिपालपुर के रंगपुरी में वाहन का पता लगाया गया और चालक को पार्किंग से पकड़ लिया गया।’’

आर्य ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी 25 जुलाई को शाम 7 बज कर करीब 45 मिनट पर महिपालपुर के रंगपुरी स्थित अपने गोदाम से आईजीआई कार्गो टर्मिनल की ओर जा रहा था। उसी दौरान उसने एसीपी को कुचल दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\