देश की खबरें | हैदराबाद नगर निगम पर शासन बरकरार रखने की ओर टीआरएस, भाजपा का प्रभावशाली प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है जबकि भाजपा ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टीआरएस 150 में से 41 सीटें अपनी झोली में डाल चुकी है, वहीं भाजपा ने 22 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, चार दिसंबर तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है जबकि भाजपा ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टीआरएस 150 में से 41 सीटें अपनी झोली में डाल चुकी है, वहीं भाजपा ने 22 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

एक दिसंबर को हुए जीएचएमसी चुनाव की मतगणना जारी है, जिसके ताजा रूझानों के अनुसार असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम अपने गढ़ पुराने हैदराबाद में 34 सीटें जीतकर दबदबा बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस मात्र दो सीटें जीतकर चौथे स्थान पर है।

यह भी पढ़े | Jammu-Kashmir: धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर और लेह-कारगिल में गठित होंगे वक्फ बोर्ड.

टीआरएस 15 अन्य वार्डों में बढ़त बनाए हुए है जबकि भाजपा लगभग 25 सीटों पर आगे चल रही है।

मौजूदा रूझान के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा काफी सीट जीतने की ओर बढ़ रही है। पार्टी 2016 के चुनाव के मुकाबले शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है, जिसमें उसे तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के साथ गठबंधन करके चार सीटों पर जीत हासिल हुई थी। पिछले चुनाव में चंद्रशेखर राव नीत तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 150 वार्डों में से 90 में जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5229 नए केस, 127 मरीजों की मौत: 4 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन चुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन से भाजपा का मनोबल और बढ़ गया है। इससे पहले, पिछले महीने दुब्बक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी पार्टी को जीत हासिल हुई थी।

मंगलवार को हुए जीएचएमसी चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। भाजपा डाक मतपत्रों की गिनती में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही थी।

हालांकि चुनाव के दौरान केवल 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 74.67 लाख में से केवल 34.50 लाख मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

टीआरएस ने सभी 150 सीटों पर जबकि भाजपा ने 149 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। वहीं कांग्रेस ने 146, एआईएमआईएम ने 51, तथा तेदेपा ने 106 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\