देश की खबरें | त्रिपुरा: निर्माण मजदूरों के अपहरण के मामले में प्रतिबंधन उग्रवादी संगठन से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के धलाई जिले में सात दिसंबर को तीन निर्माण मजदूरों के अपहरण से संबंधित मामले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) से कथित रूप से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अगरतला, नौ दिसंबर त्रिपुरा के धलाई जिले में सात दिसंबर को तीन निर्माण मजदूरों के अपहरण से संबंधित मामले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) से कथित रूप से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि मजदूर गंगानगर थानांतर्गत मालदाकुमारपाड़ा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में लगे थे। यह कार्य केन्द्र सरकार के उपक्रम एनबीसीसी के तहत चल रहा है। एनएलएफटी के संदिग्ध उग्रवादी निर्माण मजदूरों का अपहरण कर उन्हें पड़ोसी देश ले गए थे।
यह भी पढ़े | West Bengal: कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा को तृणमूल समर्थकों ने दिखाए काले झंडे.
सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुब्रत चक्रवर्ती ने एक बयान में कहा कि संगठन से कथित रूप से जुड़े तीन लोगों को मंगलवार को मालदाकुमारपाड़ा के नजदीकी इलाकों से गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन अपहृत लोगों की तलाश के लिए इलाके में अभियान चलाया गया था।
यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: राजस्थान में अगले साल से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण, तैयारियां शुरू.
बयान में कहा गया है , ''भारत की हमारी सहयोगी एजेंसियां अपहृत लोगों को बचाने में मदद के लिये बांग्लादेशी अधिकारियों के संपर्क में हैं। ''
संदेह है कि एनएलएफटी के उग्रवादी निर्माण मजदूरों को बांग्लादेश के चटगांव पर्वतीय क्षेत्र में कहीं ले गए हैं, जो मालदाकुमारपाड़ा गांव के निकट है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)