एजेंसी न्यूज

Tripura: हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की, बचाया गया

त्रिपुरा के खोवाई जिले में हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया.

Tripura: हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की, बचाया गया
suicide (Photo Credit : maxpixel)

तेलियामुरा (त्रिपुरा), 8 मई : त्रिपुरा के खोवाई जिले में हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया.

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पारितोष सूत्रधार शुक्रवार रात डीएम कॉलोनी में हुई अनूप सूत्रधार (29) की हत्या के मामले में आरोपी है. उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन पारितोष फरार था. यह भी पढ़ें : ओडिशा : ब्रजराजनगर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक राधारानी पांडा को मैदान में उतारा

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात पारितोष ने पुल से खोवई नदी में छलांग लगा दी, लेकिन उसे बचा लिया गया. उपमंडल पुलिस अधिकारी सोनाचरण जमातिया ने पीटीआई- को बताया कि पारितोष को तेलियामुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).