देश की खबरें | त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने नवंबर के पहले सप्ताह तक ग्राम समितियों के चुनाव संपन्न कराने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार से कहा कि वे त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के तहत काम करने वाली ग्राम समितियों (वीसी) के चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह तक संपन्न कराएं।
अगरतला, 19 जुलाई त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार से कहा कि वे त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के तहत काम करने वाली ग्राम समितियों (वीसी) के चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह तक संपन्न कराएं।
गौरतलब है कि राज्य की 587 ग्राम समितियों (वीसी) के चुनाव पिछले साल सात मार्च को ही होने थे।
जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से ग्राम समितियों के चुनाव में हो रही देरी पर जवाब मांगा है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने हलफनामे में कहा है कि कोविड के कारण चुनाव समय पर नहीं कराए जा सके। इसके अलावा, ग्राम समितियों के चुनाव के लिए अलग से मतदाता सूची तैयार करने और प्रत्येक गांव के वार्ड के परिसीमन में वक्त लगता है।
मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत महंती और न्यायमूर्ति एस. जी. चट्टोपाध्याय की पीठ मंगलवार को इस मामले की सुनवाई कर रही थी। उसी दौरान निर्वाचन आयोग ने ग्राम समितियों का चुनाव कराने के संबंध में एक अन्य हलफनामा दायर किया।
पीठ ने कहा कि वह इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं कर रही है, लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह तक चुनाव संपन्न कराने का प्रयास करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)