खेल की खबरें | त्रिनिदाद एवं टोबैगो को पूरे सीपीएल की मेजबानी के लिये सरकार से अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के पूरे सत्र को त्रिनिदाद एवं टोबैगो में 18 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा।

पोर्ट ऑफ स्पेन , 11 जुलाई कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के पूरे सत्र को त्रिनिदाद एवं टोबैगो में 18 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा।

इसके लिए आयोजकों को स्थानीय सरकार से मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गेंद को चमकाने के लिये खोजा नया तरीका.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हालांकि पहले ही शुरू हो चुका है लेकिन कोविड-19 महामारी के बीच सीपीएल पहला टी20 लीग होगी।

टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय आबादी में कोरोना वायरस के फैलने के जोखिम को कम करने और विदेशों से त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यात्रा करने वालों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सभी टीमों और अधिकारियों को एक होटल में रखा जाएगा। देश में पहुंचने पर सभी को पहले दो हफ्तों के लिए सख्त पृथकवास में रहना होगा।

यह भी पढ़े | बीसीसीआई को तलाशना होगा नया CEO, राहुल जौहरी का इस्तीफा हुआ मंजूर.

सीपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ विदेश से आने वाले सभी लोगों का प्रस्थान से पहले और फिर त्रिनिदाद आने पर कोविड-19 का परीक्षण किया जाएगा।’’

टीमों और अधिकारियों को ‘घरों’ में रखा जाएगा जहां सामाजिक दूर का पालन करना जरूरी होगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘ अगर किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी में कोविड-19 के लक्षण दिखे तो उस समूह के सभी लोगों को 14 दिनों तक पृथकवास पर रहना होगा।’’

सीपीएल में रशीद खान, क्रिस लिन, कार्लोस ब्रैथवेट, ड्वेन ब्रावो, एलेक्स हेल्स और किरोन पोलार्ड जैसे विदेशी और कैरेबियाई खिलाड़ी भाग लेंगे।

कैरिबियाई क्षेत्र कोविड-19 महामारी से सबसे कम प्रभावित क्षेत्र रहा है। त्रिनिदाद और टोबैगो में अब तक इसके 133 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज