खेल की खबरें | ट्रिनबागो ने जीते सभी लीग मैच, जमैका, सेंट लूसिया और गयाना भी सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के लीग चरण में अपने सभी मैच जीतने का रिकार्ड आखिर तक कायम रखा।

पोर्ट ऑफ स्पेन, सात सितंबर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के लीग चरण में अपने सभी मैच जीतने का रिकार्ड आखिर तक कायम रखा।

ट्रिनबागो ने अपने सभी दस मैच जीते और वह अंकतालिका में शीर्ष पर रहा। गयाना अमेजॉन वारियर्स, सेंट लूसिया जॉक्स और जमैका तल्लावालाह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्य टीमें हैं।

यह भी पढ़े | Harbhajan Singh on Rising COVID Cases: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हरभजन सिंह बोले- आपदा की ओर बढ़ रहे हैं, भगवान ही बचाए.

पहला सेमीफाइनल ट्रिनबागो और चौथे स्थान की टीम जमैका के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल गयाना और सेंट लूसिया के बीच खेला जाएगा।

अपने मुख्य मैच विजेता सुनील नारायण के बिना खेल रहे ट्रिनबागो ने सेंट कीट्स एवं नेविस को 19 ओवर में 77 रन पर ढेर कर दिया और फिर 11.3 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल की।

यह भी पढ़े | Delhi Capitals Physio Tests Positive: दिल्ली कैपिटल्स का सहायक फिजियोथैरेपिस्ट कोविड पॉजिटिव.

एक अन्य मैच में सेंट लूसिया ने जमैका को 11 रन से हराया। सेंट लूसिया ने नजीबुल्लाह जादरान के 35 तथा रोस्टन चेज (नाबाद 32) और रकीम कार्नवॉल (32) के उपयोगी योगदान से छह विकेट पर 145 रन बनाये।

जमैका की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 134 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 49 रन बनाये। सेंट लूसिया के लिये जावेल ग्लेन और जाहिर खान ने तीन . तीन विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\