देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के मंत्री ने भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी नेताओं पर निशाना साधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता राजीब बनर्जी ने शनिवार को भ्रष्टाचार को लेकर अपने ही दल के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कथित आंतरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी का अभियान केवल छोटे लोगों तक नहीं बल्कि ‘बड़ी मछलियों’ के खिलाफ भी होना चाहिए।
कोलकाता, 11 जुलाई पश्चिम बंगाल के मंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता राजीब बनर्जी ने शनिवार को भ्रष्टाचार को लेकर अपने ही दल के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कथित आंतरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी का अभियान केवल छोटे लोगों तक नहीं बल्कि ‘बड़ी मछलियों’ के खिलाफ भी होना चाहिए।
वन मंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम नहीं करने दिया जा रहा।
यह भी पढ़े | यूपी: योगी सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना से पाए संक्रमित, लखनऊ के PGI में भर्ती.
हावड़ा की दोमजुर सीट से दो बार के विधायक बनर्जी ने यह बात कही।
उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब चक्रवात अम्फान प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री के वितरण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय तृणमू₨ल नेतृत्व के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन हो रहा है। इस संबंध में तृणमूल के अनेक स्थानीय नेताओं को भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के सिलसिले में हाल ही में निष्कासित किया गया है।
यह भी पढ़े | अमिताभ बच्चन के बाद बेटे अभिषेक भी पाए गए कोरोना संक्रमित, परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आना बाकी.
बनर्जी के बयान पर तृणमूल और विपक्षी भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। तृणमूल नेता अरूप राय ने कहा कि जिस किसी को कुछ कहना है वह पार्टी के मंच पर बोले।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा , ‘‘ शीर्ष तृणमूल नेताओं का भ्रष्टाचार सामने आना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 01:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

