तृणमूल कांग्रेस नेता का भाई पशु तस्करी मामले में सीबीआई के नोटिस से बचता घूम रहा है
तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के भाई ने सीमा-पार पशु तस्करी मामले में दूसरी बार सीबीआई के नोटिस को स्वीकार नहीं किया, जिसे इस मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा गया था. एजेंसी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
कोलकाता, 11 मार्च: तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के भाई ने सीमा-पार पशु तस्करी मामले में दूसरी बार सीबीआई के नोटिस को स्वीकार नहीं किया, जिसे इस मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा गया था. एजेंसी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि विनय मिश्रा के भाई विकास को मंगलवार को निजाम पैलेस में सीबीआई अधिकारियों के समक्ष तलब किया गया था.
उन्होंने कहा, '' वह सीबीआई के नोटिस से बच रहा है.'' सीबीआई पहले ही मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है. इससे पहले, जांच में शामिल नहीं होने के चलते एजेंसी ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ रहे हैं COVID-19 के केस, केंद्र ने कहा- लापरवाही न बरतें, महामारी खत्म नहीं हुई है.
सूत्रों ने कहा कि फरार रहने और सीबीआई अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं होने के चलते मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. सीबीआई ने 31 दिसंबर 2020 को तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता के शहर स्थित परिसरों पर छापेमारी की थी.
भारत-बांग्लादेश सीमा पर कथित पशु तस्करी मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने 23 सितंबर 2020 को पशु तस्कर इनामुल हक के साथ ही बीएसएस के एक कमांडर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था.
जांच एजेंसी ने 17 नवंबर 2020 को बीएसएफ के कमांडर को गिरफ्तार किया था जोकि वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है. सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल में आसनसोल की एक अदालत में आरोपपत्र दायर कर चुकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

