देश की खबरें | टीटागढ़ में तृणमूल कांग्रेस ने निकाली 'शांति रैली', भाजपा पर तनाव बढ़ाने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ क्षेत्र में ‘शांति रैली’ निकाली। इलाके में गत चार अक्टूबर को भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के बाद से लोगों के बीच डर का माहौल है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

टीटागढ़ (पश्चिम बंगाल), 13 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ क्षेत्र में ‘शांति रैली’ निकाली। इलाके में गत चार अक्टूबर को भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के बाद से लोगों के बीच डर का माहौल है।

फरहाद हाकिम और ज्योति प्रियो मलिक जैसे वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टीटागढ़ पुलिस थाने से लेकर बैरकपुर-चिरियामोड़ तक मौन रैली निकाली।

यह भी पढ़े | Temple Re-Opening in Maharashtra: मंदिर खोलने को लेकर शरद पवार ने लिखी पीएम मोदी को लिखा पत्र, राज्यपाल की पर उठाए सवाल.

बाद में सड़क पर नुक्कड़ सभा करते हुए हाकिम ने भाजपा पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। हाकिम राज्य में नगर निकाय मामलों के मंत्री हैं।

हाकिम ने कहा, ‘‘भाजपा अपने राजनीतिक हितों के लिए इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही है। दक्षिणपंथी पार्टी ने पिछले साल जब से बैरकपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है, तबसे इसने पूरे क्षेत्र में आतंक फैलाया है। हम भाजपा को बैरकपुर को हत्याओं का मैदान बनाने नहीं देंगे।’’

यह भी पढ़े | SRH vs CSK, IPL 2020:.

वहीं, मंत्री मलिक ने कहा कि भाजपा तनाव पैदा करने के लिए दूसरे राज्यों से गुंडे लाती है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष मलिक ने कहा, ‘‘ भाजपा सांसद अर्जुन सिंह क्षेत्र में तनाव और दिक्कतों के लिए जिम्मेदार हैं। उनके लोगों ने स्थानीय लोगों और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसा करनी शुरू की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\