West Bengal Assembly Election: तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में ‘मां, माटी और मानुष’ को ठगा है-गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में ‘मां, माटी और मानुष’ (मां, मातृभूमि और लोग) को ‘‘ठगा’’ गया है.
कोलकाता, 3 जनवरी : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में ‘मां, माटी और मानुष’ (मां, मातृभूमि और लोग) को ‘‘ठगा’’ गया है. भाजपा नेता ने उत्तरी 24 परगना जिले के हबरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के घर-घर अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘अपने लोगों’ के फायदे के लिए काम करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस की सरकार समेत विभिन्न सरकारों के कारण पश्चिम बंगाल जो बर्बाद राज्य में बदल गया है, उसे भाजपा रवींद्रनाथ टैगोर का ‘सोनार बांग्ला’ (स्वर्ण बंगाल)बनाना चाहती है.’’ यह भी पढ़ें : तृणमूल कांग्रेस ने 23वां स्थापना दिवस मनाया, ममता को बांग्ला संस्कृति की सच्ची संरक्षक बताया
उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में चार दशक से बदले की राजनीति चल रही है. भाजपा सच्चा लोकतंत्र स्थापित करेगी.’’ शेखावत की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गये.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

