देश की खबरें | जागरण फिल्म उत्सव में लता मंगेशकर, सतीश कौशिक, विक्रम गोखले को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जागरण फिल्म उत्सव (जेएफएफ) के 11वें संस्करण में भारतीय सिनेमा की हस्तियों लता मंगेशकर, विक्रम गोखले, के. विश्वनाथ और सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई जागरण फिल्म उत्सव (जेएफएफ) के 11वें संस्करण में भारतीय सिनेमा की हस्तियों लता मंगेशकर, विक्रम गोखले, के. विश्वनाथ और सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
यह उत्सव तीन अगस्त से यहां सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्सव में फिल्म जगत के मौजूदा और अतीत की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
उत्सव के दौरान, दिवंगत अभिनेता-निर्देशक कौशिक की 2021 में आई फिल्म "कागज़" की चार अगस्त को ‘स्क्रीनिंग’ की जाएगी। कौशिक के करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता बोनी कपूर एक परिचर्चा में हिस्सा लेंगे और प्रतिष्ठित कलाकार से जुड़ी यादें साझा करेंगे।
‘लम्हें’ (1991) की पांच अगस्त को ‘स्क्रीनिंग’ कर दिवंगत गायिका एवं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था और मंगेशकर ने इसके गीतों को अपनी आवाज़ दी थी।
कार्यक्रम में उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर हिस्सा लेंगे।
उत्सव में गोखले और के. विश्वनाथ के असाधारण करियर को लेकर कई परिचर्चा आयोजित करने और उनकी फिल्म का प्रदर्शन करने की भी योजना है।
फिल्म उत्सव उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)