विदेश की खबरें | मुंबई 26/11 हमलों में मारे गए लोगों को इजराइल में दी जा रही श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इजराइल में कई आयोजन किये जा रहे हैं।

यरुशलम, 26 नवंबर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इजराइल में कई आयोजन किये जा रहे हैं।

इजराइल के लोग “पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद” की निंदा कर रहे हैं और हमले को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | 26/11 Mumbai Attacks: पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद करवा रहा है कसाब सहित मारे गए 10 आतंकियों के लिए आज विशेष प्रार्थना.

इजराइली नागरिक और भारतीय छात्रों ने मुंबई हमले में मारे गए लोगों को यरुशलम, रेहोवोत और तेल अवीव में बुधवार को श्रद्धांजलि दी।

बीरशेवा और ऐलात में बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़े | Former PM of Sudan Sadiq Al Mahdi Dies: सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री सादिक-अल-महदी का कोरोना से निधन.

इजराइली समयानुसार बृहस्पतिवार रात आठ बजे डिजिटल माध्यम से जूम पर भी एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सैकड़ों लोगों ने पंजीकरण कराया है।

इजराइल के दक्षिण में स्थित तटीय शहर ऐलात के आइजेक सोलोमन ने पीटीआई- से कहा, “इजराइल ऐसे हर देश का विरोध करता है जो आतंकवादियों को वित्तीय और अन्य प्रकार की सहायता मुहैया कराता है। आतंकवाद के समर्थक देशों का कूटनीतिक और वित्तीय रूप से बहिष्कार करने के लिए शांति के समर्थक देशों को एक साथ आना चाहिए। इससे आतंकी वारदातों को रोकने में सहायता मिलेगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now