देश की खबरें | अधिकरण ने वाहनों की स्क्रैपिंग पर दिशा-निर्देश में देरी को लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय की खिंचाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वाहनों की स्क्रैपिंग पर दिशा-निर्देश जारी करने में देरी के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की खिंचाई की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वाहनों की स्क्रैपिंग पर दिशा-निर्देश जारी करने में देरी के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की खिंचाई की है।

अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि ‘एंड ऑफ लाइफ व्हीकल’ (ईएलवी) की एक बड़ी संख्या के मद्देनजर पर्यावरणीय मानदंडों के अनुपालन के लिए अधिकृत रीसाइक्लिंग केंद्र स्थापित करने के लिए एक समुचित तंत्र की तत्काल आवश्यकता है।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 6988 नए केस, 89 लोगों की मौत: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकरण ने कहा कि वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों की स्थापना और संचालन के लिए दिशा-निर्देशों के मसौदे को सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया हैं और इसमें उपयुक्त रूप से संशोधन किए गए हैं।

हालांकि, कैबिनेट की मंजूरी के बाद मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत एक औपचारिक अधिसूचना जारी की जानी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजस्थान सरकार ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक शुरू किया.

अधिकरण ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की प्रतिक्रिया बहुत असंतोषजनक है और संवेदनशीलता की कमी है।

पीठ ने कहा, ‘‘आवश्यक अधिसूचना जारी करने में लंबे समय तक देरी के लिए कोई ठोस व्याख्या नहीं है। हम अपेक्षित अधिसूचना जारी करने के लिए दो महीने का और समय देते हैं।’’

उसने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के रुख से पता चलता है कि अवैध गतिविधियां अभी भी पाई जा रही हैं, जिसके लिए निगरानी को मजबूत किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\