देश की खबरें | मुम्बई में बारिश में कमी के बाद परिवहन सेवाएं शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई में बृहस्पतिवार को बारिश के थोड़ा धीमे पड़ने के बाद रेल और सड़क परिवहन सेवाएं सामान्य हो रही हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 24 सितम्बर मुम्बई में बृहस्पतिवार को बारिश के थोड़ा धीमे पड़ने के बाद रेल और सड़क परिवहन सेवाएं सामान्य हो रही हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार बारिश के धीमे होने के बाद अब महानगर में कहीं भी जल भराव नहीं है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में महागठबंधन के बाद अब NDA में भी बड़ी दरार! सीटों को लेकर LJP अड़ी, चिराग छोड़ सकते हैं मोदी और नीतीश का साथ.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुम्बई के उपनगरों और निकटवर्ती नवी मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

उसने बताया कि सांताक्रूज वेधशाला में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 108.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कोलाबा वेधशाला में 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, ऊंची जाति के 4 लोग नामजद; आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज.

बीएमसी के अनुसार शहर में बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 12 घंटे में 256 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमश: 237 मिमी और 158 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया था।

पटरियों पर पानी भरने की वजह से मध्य रेल (सीआर) और पश्चिमी रेल की स्थानीय सेवाएं भी बुधवार को प्रभावित हुई थी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कम होने के कारण बृहस्पतिवार को लोकल ट्रेन सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं।

सीआर के प्रमुख जनसम्पर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘ आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के लिए विशेष उपनगर ट्रेनें अब बिना किसी बाधा के चल रही हैं।’’

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह से पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाएं भी तय समय पर चल रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\