पारदर्शिता, अच्छे अधिकारियों को सशक्त बनाना हैं FBI की प्राथमिकताएं: काश पटेल
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक पद के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित काश पटेल ने कहा है कि जांच एजेंसी के संदर्भ में उनके दो लक्ष्य हैं- पारदर्शिता लाना और ‘‘अच्छे पुलिसकर्मियों को पद पर बनाए रखना.
वाशिंगटन, 30 जनवरी : संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक पद के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित काश पटेल ने कहा है कि जांच एजेंसी के संदर्भ में उनके दो लक्ष्य हैं- पारदर्शिता लाना और ‘‘अच्छे पुलिसकर्मियों को पद पर बनाए रखना.’’ यदि एफबीआई निदेशक के तौर पर पटेल (44) के नाम पर मुहर लग जाती है तो वह इस पद पर आसीन होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी होंगे.
इस पद पर उनकी नियुक्ति की पुष्टि के लिए वह बृहस्पतिवार को सीनेट न्यायपालिका समिति के समक्ष उपस्थित होंगे. पटेल ने प्रतिष्ठित ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में बुधवार को एक लेख में लिखा, ‘‘मेरा मानना है कि एफबीआई में जनता का विश्वास फिर से बनाने के लिए दो बुनियादी कदम आवश्यक हैं.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि अच्छे पुलिसकर्मियों को पुलिसकर्मी ही रहने दें. नेतृत्व का मतलब है कि अपराधियों को पकड़ने और हमारे नागरिकों की सुरक्षा करने के मिशन में एजेंटों का समर्थन करना. अगर मेरी नियुक्ति हो जाती है, तो मैं मुख्यालय में संचालन को सुव्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा और पूरे देश में ‘फील्ड एजेंट’ की मौजूदगी को मजबूत करूंगा.’’ यह भी पढ़ें : कांग्रेस की विदेश समिति अमेरिका की भारत नीति की समीक्षा करेगी
उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ सहयोग एफबीआई के मिशन को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘दूसरी प्राथमिकता पारदर्शिता है.’’ पटेल ने अपनी भारतीय-अमेरिकी जड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि वह न केवल अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहते हैं बल्कि उन लाखों अमेरिकियों की उम्मीदों को भी पूरा करना चाहते हैं जो ‘‘न्याय, निष्पक्षता और कानून के शासन’’ के लिए खड़े हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

