देश की खबरें | झारखंड में 18 आईएएस का स्थानांतरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने मंगलवार को राजधानी रांची समेत अनेक जिलों के उपायुक्तों सहित 18 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।

रांची, 14 जुलाई झारखंड सरकार ने मंगलवार को राजधानी रांची समेत अनेक जिलों के उपायुक्तों सहित 18 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजधानी रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे को स्थानांतरित कर उनके स्थान पर कृषि निदेशक छवि रंजन को रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

इसके अलावा प्रतीक्षारत आइएएस मनीष रंजन को कोल्हान (चाईबासा) का प्रमंडलीय आयुक्त, राजेश कुमार शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी, ई गवर्नेंस विभाग का सचिव एवं के श्रीनिवासन को खान एवं भौमिकी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

राजेश कुमार पाठक को गढ़वा का उपायुक्त, चितरंजन कुमार को साहिबगंज का उपायुक्त, आदिवासी कल्याण के आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है। राज्य चुनाव आयोग के संयुक्त चुनाव आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो को लोहरदगा का उपायुक्त बनाया गया है। उच्च प्रौद्योगिकी शिक्षा के विशेष सचिव राजेश सिंह को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्यप्रदेश में 93 नए मरीज पाए गए: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसी प्रकार हजारीबाग के नगर आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। सर्वशिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह को धनबाद का उपायुक्त और खूंटी के उपायुक्त सूरज कुमार को जमशेदपुर का उपायुक्त बनाया गया है।

गुमला के उपायुक्त शशिरंजन को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है। योजना विभाग के संयुक्त सचिव दिव्यांशु झा को चतरा का उपायुक्त और उच्च शिक्षा के निदेशक सुशांत गौरव को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है।

परिवहन आयुक्त फैज अहमद को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है जबकि वाणिज्य कर आयुक्त भोर सिंह यादव को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है।

जेल महानिरीक्षक शशिरंजन को खूंटी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर