देश की खबरें | बाल दिवस पर बच्चों के लिए शुरू होगा ‘ट्राम-कार’ पर चलने वाला पुस्तकालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां बाल पाठकों के लिए एक ‘ट्राम-कार’ पुस्तकालय की शुरुआत की जा रही है जिसमें बच्चे पुस्तक पढ़ सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 13 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां बाल पाठकों के लिए एक ‘ट्राम-कार’ पुस्तकालय की शुरुआत की जा रही है जिसमें बच्चे पुस्तक पढ़ सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दुनिया की इस तरह की पहली ‘ट्राम-कार’ चलाने के लिए पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) ने एपीजे आनंद बाल पुस्तकालय के साथ साझेदारी की है और इसे ‘कोलकाता यंग रीडर्स ट्राम-कार’ नाम दिया गया है।

यह भी पढ़े | एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल से 7 घंटे तक की पूछताछ: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डब्ल्यूबीटीसी देश का एकमात्र सक्रिय ट्रामवेज है।

निगम के प्रबंध निदेशक आर एस कपूर ने कहा, ‘‘कोलकाता यंग रीडर्स ट्राम-कार के पीछे विचार है कि सभी बच्चों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने को मिलनी चाहिए।’’

यह भी पढ़े | दीवाली के दिन रात दस बजे तक ही चलेगी मेट्रो: डीएमआरसी.

यह ट्राम श्यामबाजार-एस्प्लेनेड और एस्प्लेनेड-गरियाहाट के बीच चलेगी।

कपूर ने बताया कि इसमें 18 साल तक के बच्चे मुफ्त सवारी करते हुए पढ़ और सीख सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\