Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बर्फ जमा होने के कारण बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित
पटरियों पर भारी बर्फ जमा हो जाने के कारण शनिवार को बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
बनिहाल/जम्मू, 28 दिसंबर : पटरियों पर भारी बर्फ जमा हो जाने के कारण शनिवार को बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पटरियों से बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि रेल की पटरी पर भारी बर्फ जमा होने और लगातार हिमपात के कारण बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं शनिवार दोपहर एक बजे तक स्थगित रहेंगी. यह भी पढ़ें : मनमोहन सिंह से सम्मानित ओडिशा के दो आदिवासियों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि
उन्होंने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से पहले एक डब्ल्यूडीएम इंजन के साथ एक 'स्नो कटर' को ट्रैक पर चलाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

