देश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन पटरी से उतरी, 11 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 11 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
लाहौर, 21 मई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 11 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तान रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, शालीमार एक्सप्रेस कराची से लाहौर आ रही थी, लेकिन लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद के पास एक रेलवे फाटक पर उसकी टक्कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेन के कम से कम 12 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए, जिससे 11 यात्री घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Ujjain Viral Video: महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई; दूसरे के बिस्तर पर सोने पर शिक्षक ने लाठी से की पिटाई
Weather Forecast March 23, 2026: उत्तर भारत में बढ़ेगी तपिश, दिल्ली और कोलकाता समेत इन शहरों में बारिश के आसार; जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम
Silver Rate Today: ईरान-इजराइल तनाव के बीच चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों के आज के ताजा भाव
RBSE 10th Result 2026 Date And Time: राजस्थान बोर्ड आज घोषित कर सकता है 10वीं के परिणाम, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे चेक करें नतीजें
\